देवघर, 31 दिसंबर, झारखंड के देवघर जिले में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में छापेमारी कर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021
देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें