पटना, 30 दिसंबर, बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच के अधिकारी आमिर सुबहानी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के विकास आयुक्त के पद पर तैनात आमिर सुबहानी को अगले आदेश तक मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति या गया है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अतुल प्रसाद को विकास आयुक्त बनाया गया है। सुबहानी 1987 की सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर हैं और वह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र रहे सुबहानी इससे पहले कई वर्षों तक राज्य के गृह सचिव के रूप में कार्य किया था । प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

आमिर सुबहानी होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव
Tags
# बिहार
Share This
Newer Article
बिहार : पापा जॉन पॉल प्रथम को धन्य घोषित होने पर पटना में खुशी
Older Article
सरकार ने जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा दो महीने बढ़ायी
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें