नयी दिल्ली, 25 फरवरी, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा से राष्ट्रीय टीम से बाहर किये जाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर की गयी टिप्पणी के लिये स्पष्टीकरण मांग सकता है, क्योंकि उसे लगता है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के कारण उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय अनुबंध में ग्रुप बी में शामिल साहा के बारे में पता चला है कि उन्होंने नियम 6.3 का उल्लंघन किया है। इस नियम के अनुसार, ‘‘कोई भी खिलाड़ी खेल, अधिकारियों, खेल में हुई घटनाओं, प्रौद्योगिकी के उपयोग, चयन मामलों या खेल से संबंधित किसी भी अन्य मामले के बारे में किसी तरह के मीडिया में ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा जो बीसीसीआई की राय में प्रतिकूल है या खेल, टीम या बीसीसीआई के हित में नहीं है।’’ साहा ने अपने चयन को लेकर द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और गांगुली के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा किया था। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई ऋद्धिमान से पूछे कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के बावजूद उन्होंने चयन मामलों पर क्यों बात की।’’
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

साहा से स्पष्टीकरण मांग सकता है बीसीसीआई
Tags
# खेल
Share This
Newer Article
अनियमितता मामले में पूर्व NSE अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया
Older Article
इशान ने फॉर्म में वापसी का श्रेय रोहित को दिया
झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार
आर्यावर्त डेस्कJan 18, 2025पूर्णिया : पंजाब ने जीता खिताब, दिल्ली उपविजेता, बिहार और हरियाणा को संयुक्त रूप से कांस्य पदक
आर्यावर्त डेस्कJan 09, 2025पटना : करनाली याक्स स्क्वाड में शिखर धवन है
आर्यावर्त डेस्कDec 14, 2024
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें