चाईबासा, 24 मार्च, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने नक्सल कमांडर मुर्गी बोदरा उर्फ विश्वनाथ उर्फ दोरे को कराईकेला थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि दोरे के पास से एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस, टैब एवं नक्सल प्रचार सामग्री बरामद की गई है और उसे थाना क्षेत्र के नकटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसे जिला पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा पुलिस दल ने हाट में घेराबंदी कर दोरे को गिरफ्तार किया। वह कई नक्सली वारदात में शामिल रहा है एवं केन बम लगाने में माहिर माना जाता है। वह भाकपा माओवादी है। उसके खिलाफ पुलिस में अनेक मामले दर्ज हैं।
शुक्रवार, 25 मार्च 2022

चाईबासा में नक्सल कमांडर गिरफ्तार
Tags
# झारखण्ड
Share This
Newer Article
संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा, कड़ी सजा मिलेगी : ममता बनर्जी
Older Article
बिहार दिवस के मौके पर आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम
जमशेदपुर : रोटरी दिवस पर रैली निकाल लिया जन सेवा का संकल्प
आर्यावर्त डेस्कFeb 24, 2025जमशेदपुर : रोटरी ग्रीन का स्वावलंबन केंद्र आत्मनिर्भरता का परिचायक : विपिन चाचन
आर्यावर्त डेस्कFeb 22, 2025जमशेदपुर : महिलाएं पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही हैं : राज्यपाल
आर्यावर्त डेस्कFeb 04, 2025
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें