पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव 30 अप्रैल को नयी दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होकर सीधे पटना आ सकते हैं। रांची में सीबीआई कोर्ट ने उनकी रिहाई का रिलीज आर्डर जारी कर दिया है। जानकारी मिली है कि आज गुरुवार को नयी दिल्ली एम्स में उनके डिस्चार्ज पर डॉक्टरों से बात की गयी है। उन्हें कल तक डिस्चार्ज मिल जाने की उम्मीद है। इससे पूर्व निचली अदालत में 10 लाख का बेल बांड कल ही भरा जा चुका है और कोर्ट में जुर्माने की राशि भी जमा कराई जा चुकी है। चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को जमानत दे दी थी। लालू के अधिवक्ता ने बताया कि फिलहाल वे रांची रिम्स से रेफर होने के बाद नयी दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि रंजन कुमार और अंजल किशोर सिंह लालू के बेलर बने हैं। बिरसा मुंडा कारागार के लिए रिलीज ऑर्डर भेजा जा चुका है। अब वे नयी दिल्ली एम्स से सीधे पटना आ सकते हैं। इधर लालू यादव के पटना आने की खबरों के बीच राजद कार्यालय में स्वागत की जबरदस्त तैयारी शुरू हो गयी है। पार्टी नेता—कार्यकर्ता लालू की जमानत से काफी खुश हैं। इधर पार्टी के बड़े नेताओं का भी जोश काफी हाई है। प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तो आज जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी महागठबंधन में आने का बड़ा आफर देकर राजनीतिक तापमान काफी बढ़़ा दिया है।
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

बिहार : 30 अप्रैल को एम्स से डिस्चार्ज होकर पटना आ सकते हैं लालू
Tags
# बिहार
Share This
Newer Article
बिहार : युवक द्वारा बेटी और पत्नी को गोली मारने के बाद ख़ुदकुशी
Older Article
बिहार : पटना विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें