मधुबनी, जिले के बासोपट्टी प्रखंड के नवरत्न मे समाजसेवी एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहे संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति को एक बार फिर से सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक एवं राघवेन्द्र शर्मा रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन रामलला जी ने किया, साथ ही धन्यवाद ज्ञापन भी किया। इस अवसर पर मधुबनी जिले के जयनगर की अग्रणी सामाजिक संस्थान माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को उनके अतिविशिष्ट सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि पिछले लगभग दो वर्षों से जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शाम को सात बजे लंगर लगा कर रोज लगभग 100 लोगों को भर पेट पौष्टिक भोजन संस्था के सदस्यों के द्वारा श्रमदान कर करवाया जाता है। इसके अलावा इनके मुख्य संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्वारा विभिन्न समयों पर कई सामाजिक कार्य करती रहती है। बाढ़ के समय राहत कार्य कर लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण, तो ठंड में गर्म कपड़े, शॉल, कम्बल का वितरण, तो कभी निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगा कर निःशुल्क परामर्श के साथ दवा वितरण, तो निःशुल्क बीपी एवं ब्लड सुगर जांच शिविर, तो कभी चिन्हित कर नगद मदद करना तो कभी अन्यान्य। इन्हीं विशेष सेवाओं के कारण आज इन्हें इनके टीम सहित अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अमित कुमार राउत, सुरेन्द्र महतो, संतोष शर्मा, रामजी गुप्ता, अमित कुमार महतो मौजूद रहे। इनको मिथिला परंपरा अनुसार पाग, माला और दोपट्टा से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने मुख्य संयोजक का आभार जताया ओर कहा कि ऐसे सम्मान ने उनका मनोबल बढ़ता है।
शनिवार, 7 मई 2022

मधुबनी : सेवा कार्यों के लिए माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन को मिला सेवा सम्मान
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
Newer Article
बेतिया : पश्चिम चंपारण में थे वीआईपी प्रमुख सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी
Older Article
‘सत्य’ को ‘तथ्य’ के साथ कहने से बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ : अग्निहोत्री
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : आवास योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें