नयी दिल्ली 22 जुलाई, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नियमित समय सुबह 11 बजे के बजाय अपराह्न दो बजे से होगी। लोकसभा में पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन में बताया कि सोमवार 25 जुलाई को सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे की बजाय अपराह्न दो बजे शुरू होगी। राज्यसभा में पीठासीन सभापति सस्मित पात्रा ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले सदस्यों को बताया कि सोमवार को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में संसद के केन्द्रीय कक्ष में शपथ लेंगी और इसे देखते हुए सभापति ने निर्णय लिया है कि उस दिन सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे से शुरू होगी। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही सोमवार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने के बाद देश का 15 वां राष्ट्रपति चुना गया है। वह सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
शनिवार, 23 जुलाई 2022

सोमवार को संसद की कार्यवाही दो बजे शुरू होगी
Tags
# देश
Share This
Newer Article
शाह ने किया ‘त्रिनेत्र’ आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन
Older Article
सुप्रीम कोर्ट ने दी आजम खान को राहत
विचार : एआई और महिला सशक्तिकरण: डिजिटल युग में समानता की ओर बढ़ते कदम
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025प्रधानमंत्री का मॉरीशस की राष्ट्रपति की पत्नी को उपहार: सादेली बॉक्स में बनारसी साड़ी
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025दरभंगा : कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रों ने शंकरा ग्लोबल हैकाथॉन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें