बिहार : नीतीश कुमार ने एनडीए को मिले जनादेश का किया अपमान - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

demo-image

बिहार : नीतीश कुमार ने एनडीए को मिले जनादेश का किया अपमान - मोर्चा

VqAA9LXo_400x400
पटना 9  अगस्त, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल संयुक्त बयान जारी कर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा एनडीए गठबंधन से अलग होने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के जनता के जनादेश का धोर अपमान किया है। बिहार की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे आस्था जताते हुये भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन दिया था। आज नीतीश कुमार ने जनता के उस समर्थन के भाव को कुचलकर बिहार मे जंगलराज फैलाने वालो के साथ हाथ मिला लिये जो दुखद एव दुर्भाग्यपूर्ण है। यह जनादेश की हत्या है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि अब बिहार की जनता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के अवसरवादी कार्यशैली को पुरी तरह से पहचान गयी है। आने वाले चुनाव मे बिहार की जनता नीतीश कुमार को इसका माकुल जबाब देगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *