मधुबनी : अरुण पासवान का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए रणजी ट्रॉफी टीम में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 नवंबर 2022

demo-image

मधुबनी : अरुण पासवान का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए रणजी ट्रॉफी टीम में

IMG-20221127-WA0012
मधुबनी,  जिला क्रिकेट संघ के अरुण कुमार पासवान का चयन बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए संयोजक कालीचरण ने बताया कि अरुण कुमार पासवान  बायें हाथ का वेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज है। वो शहर के  वाट्सन स्कूल के मैदान में चल रहे नन्हें क्रिकेट एकेडमी के कोच आलोक तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अरुण कुमार पासवान सुन्दरपुर भिठ्ठी निवासी हरेन्द्र पासवान व रेखा देवी का बेटा है। कोच आलोक तिवारी ने बताया कि अरुण बचपन से ही बहुत मेहनती व प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा है। वो निश्चित रूप से रणजी ट्रॉफी मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के वेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज अरुण कुमार पासवान का बिहार रणजी ट्रॉफी प्रशिक्षण शिविर  में चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *