तरियानी, शिवहर। जन सुराज पदयात्रा के 81वें दिन की शुरुआत तरियानी प्रखंड के हिरौता दुम्मा पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ कुरहनी मध्य विद्यालय से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा मिर्जापुर धोवाही, हरनाही, शिवहर नगर पंचायत के डीएम कार्यालय के निकट रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 900 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 300 किमी और शिवहर में 75 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। शिवहर में आज पदयात्रा का छठा दिन है। वे लगभग 8 से 10 दिन रुकेंगे और अलग अलग गांवों-प्रखंडों में जाएंगे। दिन भर के पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 5 पंचायत, 8 गांव से गुजरते हुए 15 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
बुधवार, 21 दिसंबर 2022

बिहार : तरियानी के हिरौता दुम्मा से चलकर शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें