प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार अलाव की की व्यवस्था की जा रही है,वही जरूरतमंद के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।मधुबनी, प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज के बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मधुबनी के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था की गई है। विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों, रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव जलाया जा रहा है। सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है ताकि ठंड के कारण किसी को कोई समस्या ना हो।प्रभारी डीएम ने आवश्यकता अनुसार इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंडो के वरीय अधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है।प्रभारी जिलाधिकारी विशाल राज ने आम जनता से भी बढ़ते ठंड के मद्देनजर एडवाइजरी का अनुपालन करने का आह्वान किया है।प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जरूरत मंद के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

मधुबनी : बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगो से एडवाइजरी का पालन करने का किया अपील।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : आवास योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें