पटना: राजस्थान और दिल्ली से लेकर बिहार तक पूरा मध्य और उत्तर भारत आज सोमवार को बेहद घने कोहरे में लिपटा हुआ है। इससे ठंड और शीतलहर चरम पर है। वहीं कोहरे के कारण देश में आज करीब ढाई सौ ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं हैं जबकि कई फ्लाइट या तो रद की गईं हैं या फिर वे काफी देरी से उड़ान भर रही हैं। पटना में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम होने से आज पहला विमान दिन के करीब 1.15 पर लैंड हुआ। कई अन्य उड़ानें 4 घंटे से ज्यादा लेट चल रही हैं। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलने वाली और कल 10 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 11 और 12 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और कुछ अन्य राज्यों में बारिश भी हो सकती है। 9 और 10 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में भी रात और सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक जाने का अनुमान है। जबकि गया इस समय बिहार में सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
सोमवार, 9 जनवरी 2023

Tags
# बिहार
Share This
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें