जन सुराज पदयात्रा के दौरान गोपालगंज के मांझा प्रखंड अंतर्गत सिपाहखास पंचायत में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपका बच्चा बिना खाना खाए सो रहा है, आपके बच्चे के शरीर पर कपड़ा नहीं है, स्कूल में आपका लड़का पढ़ाई करने जाता है पढ़ाई नहीं है। इसके बावजूद आपको कोई सहानुभूति नहीं है। आप सहानुभूति कर रहें हैं किसी नेता से, ऐसा करेंगे तो भोगेंगे ही। आगे उन्होंने कहा कि जन सुराज यात्रा के माध्यम से यही बताने चले हैं कि आपको हमारे साथ खड़ा होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने बच्चों के साथ खड़ा होइए। जो समाज, परिवार अपने बच्चों के लिए खड़ा नहीं हो सकता है वो हमारे साथ क्या खड़ा होगा? उनके लिए बिहार को बदलने का संकल्प लीजिए।
रविवार, 22 जनवरी 2023

बिहार : अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके साथ खड़ा होइए : प्रशांत किशोर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें