बिहार : मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए खजाने का दरवाजा बंद कर रखा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

demo-image

बिहार : मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए खजाने का दरवाजा बंद कर रखा

congress-rep-770x433
पटना। केन्द्रीय बजट में रोजगार  और महंगाई पर केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पटना महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान ने किया। पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले विरोध प्रदर्शन किया फिर वित्त मंत्री का पुतला जलाया। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पटना महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए खजाने का दरवाजा बंद कर रखा है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, मनीष, साहिल,चंदन पासवान, धीरज, रोहन राज, आबिद अली, विशाल सिंह के अलावे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *