जन सुराज पदयात्रा के गोपालगंज जिला अधिवेशन में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज दल बना कर चुनाव लड़ने का अभियान नहीं है। जन सुराज न ही कोई सामाजिक आंदोलन है। सत्ता से किसी को हटाने का भी अभियान नहीं है। जन सुराज समाज की मदद से बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का प्रयास है। इसका कोई नेता नहीं है। इसके नेता इसके मालिक इसके मुखिया बिहार के वो लोग हैं जो अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपना कंधा अपनी शक्ति अपना अनुभव अपना ताकत लगाना चाहते हैं। बिहार को कोई बेहतर और विकास करवा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ वो बिहार के लोगों में है।
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

बिहार : जन सुराज अभियान नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का प्रयास है : प्रशांत किशोर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें