मधुबनी, जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क सर्वाडीह कमला पुल में अनियंत्रित होकर ओटो रिक्सा खाई में गिर गई, जिस कारण ओटो में सवार यात्री जख़्मी हो गए। वही स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों प्राथमिकी उपचार हेतु मधुबनी सदर भेजा, जहाँ जख्मी लोगों का ईलाज किया जा रहा है। साथ ही ऑटो में सवार महिला सुमिंत्रा देवी,उम्र-55वर्ष, पति-हरदेव राम,साकिन-लहेरियागंज, थाना-राजनगर के रूप हुई है, जिन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी। स्थानीय लोगों और जख़्मी घायल व्यक्तियों की माने तो भगवतीपुर से आ रही ओटो रिक्शा पर कुल दस लोग सवार थे। ज़ब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर अनियंत्रित हो कर ओटो रिक्सा में साइड से टकराई तो अनियंत्रित हो कर ऑटो कमला पुल सर्वाडीह पुल खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक महिला मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गए। वही इसकी सुचना राजनगर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर गड्डे में पलटे ओटो रिक्शा को अपने कब्जे में लिया और मृतक सुमिंत्रा देवी को शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही राजनगर थाना पुलिस ने घटना जांच कर रही है। हादसे में घायल सभी लोगों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जिसमे बबिता देवी,उम्र-25 वर्ष,भगवतीपुर, काजल कुमारी,उम्र-6वर्ष,भगवतीपुर, बुचिया देवी,उम्र-45वर्ष,भगवतीपुर, सालाखा देवी,उम्र-28वर्ष,खजौली, अनूप यादव, उम्र-85वर्ष, राजनगर के रूप में पहचान हुई है।
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

मधुबनी : ऑटो खाई में पलटी, एक कि मौत
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
Newer Article
मधुबनी : बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन का 15वां जिला सम्मेलन 16 मार्च को
Older Article
मधुबनी : परिवार नियोजन के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक उतारने में मुखिया की भूमिका अहम
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : आवास योजना के लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें