बिहार : पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 मार्च 2023

demo-image

बिहार : पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव का निधन

former-saran-mla-budhan-prasad-yadav-passed-away_1677762313
पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव का आज पटना एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे।  वे अपने क्षेत्र मांझी विधानसभा में काफी लोकप्रिय थे । वे हमेशा जनता की समस्याओं से रूबरू होते थे तथा उसके निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे सारण जिले में कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके मृत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर,बिहार कांग्रेय के प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *