पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जिस तरह से बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठन पीएफआई से किया है वह बिल्कुल ही निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मोर्चा नेताओं ने कहा की बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कह कर कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के समक्ष अपना हिंदुत्व विरोधी चेहरा को उजागर किया है।बजरंग दल न केवल राष्ट्र सेवी संस्था है बल्कि सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति की सदैव संरक्षण करते हुए राष्ट्रवादी संगठन के रुप मे देशभर मे जाना जाता है। बजरंग दल किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रसेवा के लिए संकल्पित होकर काम करता है। ऐसे राष्ट्रवादी संगठन को प्रतिबंधित करने की बात कह कर कांग्रेस पार्टी ने हिंदुत्व विरोधी चेहरा को पुरे देश की जनता के समक्ष उजागर किया है । मोर्चा नेताओं ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी को कभी भगवान राम के नाम से दिक्कत होती है तो कभी जय बजरंगबली कहने वालों से दिक्कत महसूस होती है देश की जनता कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति को समझ रही है और आने वाले लोकसभा के चुनाव में बिहार सहित पूरे देश में पुनः कांग्रेस पार्टी की पराजय तय है।
बुधवार, 3 मई 2023

बिहार : कांग्रेस पार्टी ने हिंदुत्व विरोधी चेहरा को उजागर किया : मोर्चा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें