पटना : बीच हवा में तकनीकी खराबी के बाद बांग्लादेश के एक हवाई जहाज की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। प्लेन बांग्लादेश एयरलाइन का है और यह राजधानी ढाका से उड़कर नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहा था। इसी दौरान बीच हवा में इस विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद इस विमान ने पटना एयरपोर्ट को इमरजेंसी संदेश भेजा और लैंडिंग की इजाजत मांगी। प्लेन को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया लेकिन इसके यात्रियों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विमान में 77 यात्री सवार हैं। पटना एयरपोर्ट पर विमान की तकनीकी जांच की जा रही है, जिसके बाद उसे सही किये जाने के पश्चात गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
शनिवार, 6 मई 2023

बिहार : बांग्लादेशी जहाज का पटना में आपात लैंडिंग
Tags
# बिहार
Share This
Newer Article
बिहार : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बिहार सरकार पर लगाया 4 हजार करोड़ का जुर्माना
Older Article
शरद पवार ही रहेंगे NCP अध्यक्ष, इस्तीफा किया नामंजूर
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें