मधुबनी : नशा मुक्ति के लिए एसएसबी ने निकाला जागरूकता रैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जून 2023

मधुबनी : नशा मुक्ति के लिए एसएसबी ने निकाला जागरूकता रैली

Ssb-awareness-rally-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर में अवस्थित 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर में कार्यवाहक कमांडेंट राम विशाल के पर्यवेक्षण मे राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर वाहिनी मुख्यालय जयनगर से बाजार मे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गो बस स्टैंड से होते हुए निकाली गई। कार्यवाहक कमांडेंट राम विशाल, संतोष कुमार निमोरिया (उप कमांडेंट), निरीक्षक प्रशासन चंद्र शेखर ठाकुर सहित कार्मिको ने रैली मे प्रतिभाग किया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने मद्यपान, धूम्रपान व अन्य मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल जवान नारे लगाते हुए चल रहे थे, साथ ही वाहिनी की सभी बाह्य सीमा चौकियों में भी इसका आयोजन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: