शिवहर : बैंक ऑफ बड़ौदा लूटपाट का हुआ उद्भभेदन, सात गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जून 2023

शिवहर : बैंक ऑफ बड़ौदा लूटपाट का हुआ उद्भभेदन, सात गिरफ्तार

Sheohar-bank-loot
शिवहर, बैंक ऑफ बड़ौदा अम्बा कला पिपराही बैंक लूटकांड मामला का जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने किया उद्भभेदन। कुख्यात अपराधी मुनचुन पासवान समेत सात अपराधी को पुलिस ने लूट की रकम के साथ किया गिरफ्तार। अपराधी के पास से 1.98.500 नगद रुपया, घटना में प्रयुक्त चार हथियार, 15 कारतूस, कारतूस, 10 मोबाइल, एक चार्जर, एक मोटरसाइकिल, एक हेलमेट बरामद, अन्य अपराधियों व पैसा की बरामदी के लिए छापामारी अभियान जारी। शिवहर जिला पुलिस ने सभी को मधुबनी जिला से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, मौके पर एसडीपीओ अनील कुमार, डीएसपी जिला मुख्यालय शशि शंकर कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सह इंसपेक्टर सामर्थ कुमार, अभय सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं: