मधुबनी : जिले के सौरव का बिहार टीम में चयन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जून 2023

मधुबनी : जिले के सौरव का बिहार टीम में चयन

Madhubani-saurav-srlected-for-bihar
राजनगर/मधुबनी, जिले के सौरव मिश्रा का एसजीएफआई के लिए बिहार बैडमिंटन टीम में चयन हुआ। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून से 8 जून तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होगा। 17 वर्षीय सौरव मिश्रा राजनगर, मधुबनी का रहने वाला है और अभी 11वीं का छात्र है। सौरव मिश्रा के चयन पर मधुबनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सुरेश बैरोलिया ने कहा की हम सौरव की जीत के लिए उसको शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा की हम चाहते है की जिले से और भी बैडमिंटन खिलाड़ी सौरव की तरह बिहार ही नही  राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले और मधुबनी का नाम रौशन करे।

कोई टिप्पणी नहीं: