मधुबनी : नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलधार बारिश से कमला नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

मधुबनी : नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलधार बारिश से कमला नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि

Kamla-water-level-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर के कमला नदी के जल अधिग्रहण वाले इलाकों में नेपाल और तराई इलाकों में हो रही बारिश के कारण एक बार फिर जयनगर में कमला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार को संध्या से ही नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी। वृद्धि का क्रम अभी तक जारी रहा।लोगों को अब बाढ़ का भय सताने लगा है। कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि होने और मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों तक जिले समेत नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश होने की जारी चेतावनी के कारण एक बार फिर इलाके के लोगो को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। लोग कमला नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को जानने के लिए बेचैन होने लगे हैं। बता दे कि 13 जुलाई 2019 को कमला नदी में आयी भीषण बाढ़ ने भारी तबाही हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: