विदिशा : राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है : विधायक शशांक भार्गव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

विदिशा : राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है : विधायक शशांक भार्गव

Nation-stand-with-rahul-gandhi
विदिशा : गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की याचिका रद्द करने पर पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं विदिशा में भी राहुल गांधी के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अहमदपुर चौराहे पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष नुक्कड़ सभा कर आयोजन किया गया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं मिला यह लोकतंत्र की हत्या है समान है मगर फिर भी पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे ने कहा कि राहुल गांधी ने देश का धन लूट कर भागा नीरव मोदी के खिलाफ बयान कर्नाटक में दिया था लेकिन साजिश के तहत मामला सूरत गुजरात में दर्ज हुआ जिसमें प्रक्रिया का न्याय संगत पालन नहीं हुआ है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नंदकिशोर शर्मा,सुरेश बाबू पाठक,अजय कटारे, नरेंद्र रघुवंशी, दीपक कपूर,राजकुमार पासी, उपब्लॉक अध्यक्ष विजयकांत रैकवार, बृजेन्द्र वर्मा,निर्मल जैन,रामराज दांगी,संयोग जैन,रजनीश व्यास,मनोज जाटव, प्रकाश सूर्यवंशी, डीके रैकवार,गोविंद भार्गव,महेंद्र बारके, मनोज कुशवाह,राजकुमार डिडोत, कोमल जाटव, जवाहर कुशवाह,दसरथ सेन,कोमल जाटव,भोलाराम अहिरवार,पर्वत गौड़, बाबू पाल,हुकुम अहिरवार, शैलेंद्र रघुवंशी, मुआज कामिल,राहुल रघुवंशी,अनिकेत सेन, मुलायम कुशवाह टीटू जाटव,राकेश अहिरवार,भावेश रघुवंशी, मिकी भावसार,अभय झा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: