अग्निवीर भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से होगी शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 जुलाई 2023

अग्निवीर भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से होगी शुरू

agniveer-vayu-sena
मधुबनी, भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से अग्निवीरवायु के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय वायु सेना यानी आईएएफ की अग्निवीरवायु भर्ती 2023 को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2023 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac की मदद लेकर भी अपडेट जान सकते हैं। अग्निवीर वायु की ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्टूबर से आयोजित की जाने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 'ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई 2023 को 10:00 बजे से शुरू होगा और फिर  17 अगस्त 2023 को 17:00 बजे खत्म होंगे।'


अग्निवीरवायु भर्ती 2023 आयु सीमा 

*उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

*अग्निवीरवायु भर्ती 2023 आवेदन शुल्क: ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को ₹250 का परीक्षा शुल्क देना होगा।

★IAF AGNIVEERVAYU 2023: जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन*

•आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

•रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

•रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

•फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

कोई टिप्पणी नहीं: