मधुबनी : जदयू के पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद चौधरी के निधन से शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जुलाई 2023

मधुबनी : जदयू के पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद चौधरी के निधन से शोक

Jdu-ex-mlc-binid-chaudhry-passes-away
मधुबनी, लंबे समय बीमार चल रहे जदयू के पूर्व विधान पार्षद डा.विनोद चौधरी के निधन पर जदयू के प्रदेश सचिव बचनू मंडल ने काफी गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मंडल ने बताया कि प्रख्यात शिक्षाविद् डा.विनोद चौधरी काफी मृदुभाषी,सहज और लोकप्रिय व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे मधुबनी जिला जदयू के  जिला संगठन प्रभारी भी रहे तथा संगठनात्मक कार्यों में अपने ओजपूर्ण सर्वसुलभ उदार व्यक्तित्व से जिले के सभी कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। श्री मंडल ने दिवंगत पूर्व विधान पार्षद शिक्षाविद् डा.चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके असामयिक निधन को  अपूरणीय क्षति बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: