मधुबनी : शिलानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलार्पण करते दिखे श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 जुलाई 2023

मधुबनी : शिलानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलार्पण करते दिखे श्रद्धालु

Shilanath-mandir-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, सावन की पहली सोमवारी को लेकर मधुबनी जिले जयनगर के शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले नाथ के गुंजमान से भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान शिलानाथ मंदिर,बाबा जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने कमला नदी से जल अर्पण बस मन में शिव की छवी, पीठ पर कमला जल और जुवान पर बोलबंम के नारे के बीच दर्जनों बंम शिव मंदिरों में सावन की चौथी सोमवारी को जलार्पण करने निकल पड़े। जयनगर के प्रसिद्ध मंदिर शिलानाथ महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। हाथ मे बेलपत्र,दूध,मिठाई आदि लेकर श्रद्धालु शिव की भक्ति में तल्लीन रहे।मालूम हो कि शिलानाथ महादेव मंदिर में कहा जाता है कि बाबा भोलेनाथ सब मनोकामना पूर्ण कर देते है।

कोई टिप्पणी नहीं: