बिहार : कैमुर में बड़ा हादसा टला 2 KM तक ग़लत ट्रैक पर दौड़ती रही ट्रेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 जुलाई 2023

बिहार : कैमुर में बड़ा हादसा टला 2 KM तक ग़लत ट्रैक पर दौड़ती रही ट्रेन

train-in-kaimoor-bihar
कैमूर में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला। दरअसल, जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 यानी डाउन रेलवे ट्रैक पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई। फिर दो किलोमीटर तक ट्रेन उसी लाइन पर दौड़ती रही। इसके बाद परेशान यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। यात्रियों के हंगामे के बाद मौके पर डीआरएम सहित कई अधिकारी भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे। इसके लिए जांच टीम का गठन किया गया है। यह जांच टीम सोमवार से प्रभावी तरीके से जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: