मधुबनी : कैलाश पासवान बने जदयू जिला उपाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

मधुबनी : कैलाश पासवान बने जदयू जिला उपाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता

Kailash-paswan-madhubani-jdu
जयनगर/मधुबनी, जिले मे पार्टी के मजबूती और विस्तार करने के उद्देश्य से जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने जिला कमिटी का विस्तार करते हुए जयनगर के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें पार्टी वरिष्ठ नेता जयनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान को जिला उपाध्यक्ष व राम विनोद सिंह को जिला महासचिव बनाएं जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इन लोगों को जिला टीम में शामिल किए जाने से पार्टी और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, शिव शंकर ठाकुर, विनय कुमार सिंह, मो. शकुर, सुधीर गुप्ता, बबलू राउत, मनोज सिन्हा, विष्णु देव यादव, काजल कुमारी, सूकदेव महतों, रंजीत गुप्ता, रंजीत पासवान एवं चूननू सिंह समेत अन्य शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: