मधुबनी : शिक्षक गणेश प्रसाद का आकस्मिक निधन पर शिक्षकों छात्रों और कर्मियों ने दी श्रधांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

मधुबनी : शिक्षक गणेश प्रसाद का आकस्मिक निधन पर शिक्षकों छात्रों और कर्मियों ने दी श्रधांजलि

Teibute-teacher-ganesh-prasad
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर प्रखण्ड क्षेत्र के कोरहिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक गणेश शंकर प्रसाद का आकस्मिक निधन हो गया। शिक्षक के निधन हो जाने से मध्य विद्यालय कोरहिया और उ.म.वी. बेला एवं क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों एवं कर्मियों के विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि दी गई। इस शोक श्रधांजलि सभा में बिहार राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष सह प्रधान सचिव पांडव यादव, हीरेन्द्र कुमार, रामउदगार कुमार, समता, चांदनी, अंजली, शिल्पी समेत संघ के कई पदाधिकारी सदस्य और शिक्षक छात्र गण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: