मधुबनी : गुड्डू साह राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार का मधुबनी युवा जिलाध्यक्ष बने, लोगों ने दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 26 जुलाई 2023

मधुबनी : गुड्डू साह राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार का मधुबनी युवा जिलाध्यक्ष बने, लोगों ने दी बधाई

Guddu-shah-jaynagar
जयनगर/मधुबनी,  जिला के जयनगर के निवासी आभाष साह उर्फ़ गुड्डू साह को राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार इकाई के द्वारा मधुबनी जिला का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर लोगों ने शुभकामनायें दीं। राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार इकाई के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंत्री सह मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि आभाष साह उर्फ़ गुड्डू साह के अंदर संगठन के प्रति निष्ठा, संघर्षशीलता, ईमानदारी, तेजस्विता एवं कर्मठता को देखते हुए राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार का मधुबनी जिला का युवा जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर आभाष साह उर्फ़ गुड्डू ने राष्ट्रीय वैश्य महासभा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंत्री सह मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष मंजीत आनंद साहू को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वैश्य समाज के लिए हर तरह से कार्य करेंगे और किसी भी वैश्य समाज के लोगों के लिए कोई भी तकलीफ होगी, तो मैं हर वक्त उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने ने कहा नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। बधाई देने वालों में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह,अनुरंजन सिंह,कपिलदेव साह,गणेश कुमार, रविन्द्र पोद्दार,संजय साह,कृष्णा साह,अमित कुमार राउत,पप्पू पूर्वे,हरेराम चौधरी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: