अमृतसर (अशोक कुमार निर्भय) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रेट स्पोर्ट्स कल्चरल क्लब (इंडिया) द्वारा विरसा विहार में मेजर ध्यान चंद की स्मृति में 7वां राष्ट्रीय खेल दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप सिंह और पंजाब सचिव राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह सम्मान समारोह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल अमृतसर की प्रिंसिपल पल्लवी सेठी, डीएवी भिक्खी विंड के प्रिंसिपल परमजीत कुमार और प्रोफेसर दीपक शूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। लिटिल वर्ल्ड स्कूल द्वारा एक गिद्धआ प्रस्तुत किया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को स्मृति पुरस्कार प्रदान किये गये, जिसमें डॉ. बीआर अंबेडकर पुरस्कार प्रोफेसर राज कुमार हंस, शान-ए-भारत पुरस्कार विदुषी अनुपम महाजन दिल्ली विश्वविद्यालय, कला शिरोमणि पुरस्कार पंडित हरविंदर शर्मा हरियाणा, मदर टेरेसा पुरस्कार अशोक मेहरा फगवाड़ा, सलाम-ए-हिम्मत विवेक जोशी जालंधर, लोक गायक गुरमीत बावा पुरस्कार गायिका ग्लोरी बावा, भगत पूरन सिंह अवार्ड खालसा ब्लड यूनिट टीम, मेजर ध्यानचंद अवार्ड कोच बलदेव सिंह, स्पेशल सम्मान पत्रकार दैनिक जागरण विपन राणा, प्रेस क्लब अमृतसर प्रधान राजेश गिल, ऊतम हिंदू इंचार्ज दीपक मेहरा, दैनिक जागरण पत्रकार नितिन कालिया, दैनिक भास्कर पत्रकार सतीश कपूर, मान पंजाब अवार्ड दलजीत सिंह टी.टी. मेहर मित्तल पुरस्कार सुरिंदर फरिश्ता (घुल्ले शाह) अमृता शेर गिल पुरस्कार धरमिंदर शर्मा, रफी रतन पुरस्कार पलेयबेक गायक तरलोचन सिंह तोची, भाई कन्हैया जी पुरस्कार सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पुरस्कार अमरजीत सिंह टीटी, सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार रोजी सिंह, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार खुशबू शर्मा, सर्वश्रेष्ठ डीओपी पुरस्कार देवी शर्मा, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार दलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह मान पुरस्कार सतनाम सिंह, सर्वश्रेष्ठ पंजाबी गीतकार पुरस्कार मंजीत पंडोरी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार सुधीर शर्मा और हरसिमरन सिंह, मुकेश कुंद्रा पुरस्कार निर्देशक और अभिनेता अमन भारदवाज, प्रोफेशनल उत्कृष्टता पुरस्कार डॉ. निरलेप कौर लुधियाना, माझे का सम्मान पुरस्कार आशु विशाल को दिया गया। इस अवसर पर पंजाब के वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह, जिला सचिव मैडम मीनाक्षी, जिला अध्यक्ष अमित पाल सिंह, जिला गुरदासपुर अध्यक्ष राज कंवलजीत सिंह, सदस्य गगन मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप सिंह सहोता, चेयरमैन ओलंपियन सुच्चा सिंह, सांस्कृतिक अध्यक्ष भारत डाॅ. राजेश शर्मा, पंजाब सचिव राजीव कुमार, वाइस चेयरमैन पंजाब जसविंदर सिंह, जिला चेयरमैन कुणाल सहदेव, जिला भाई प्रधान भूपिंदर सिंह, सदस्य ओकार सिंह, तेजिंदर वीर सिंह आदि मौजूद थे।
मंगलवार, 29 अगस्त 2023

ग्रेट स्पोर्ट्स कल्चरल क्लब (इंडिया) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
Tags
# देश
Share This
Newer Article
विशेष : जब तक हर संभावित टीबी-रोगी को पक्की जाँच नहीं मिलेगी तब तक टीबी उन्मूलन कैसे होगा?
Older Article
आलेख रक्षाबंधन : अब बहनें भी करती है भाई की रक्षा
अयोध्या : रामनवमी : रामलला के गर्भगृह में बिछेगी भदोही की कालीन
आर्यावर्त डेस्कApr 05, 2025कूटनीति का प्रभाव: मोदी सरकार ने विदेश में रह रहे लगभग 10,000 भारतीयों को कैसे मुक्त करवाया
आर्यावर्त डेस्कApr 05, 2025कमलजीत कौर गिल पाइथन काउंसिल ऑफ़ इंडिया की उपाध्यक्षा नियुक्त
आर्यावर्त डेस्कApr 05, 2025
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें