मधुबनी : एनएसयूआई की हुई बैठक, नेहाल शेख बने प्रखंड अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 अगस्त 2023

मधुबनी : एनएसयूआई की हुई बैठक, नेहाल शेख बने प्रखंड अध्यक्ष

Nsui-meeting-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में छात्र नेता इम्तियाज शेख को एनएसयूआई का जयनगर प्रखंड का पूर्व जिला अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस झंझारपुर लोकसभा प्रभारी अनुरंजन सिंह एवं खजौली विधानसभा अध्यक्ष नेहाल शेख के द्वारा माला पहना कर जयनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। इस बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद आसिफ ने किया और मंच संचालन गुड्डू साह ने किया। इस मौके पर अनुरंजन सिंह ने कहा कि मैंने भी एनएसयूआई के ही राजनीति से राजनीतिक जिंदगी का शुरुआत किया था। एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की नर्सरी है, इसके अध्यक्ष बनने से पार्टी एवं एनएसयूआई दोनों ही मजबूत होगी। इस मौके पर मोहम्मद दानिश, रितिक कुमार यादव, मोहम्मद खालिद, दीपक कसेरा, कन्हैया कुमार, रामविलास साह, संजीत पूर्वे, समी अख्तर, अजीत  कुमार, कपिल देव साह, रोशन कुमार, शहीद निजाम, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आफताब मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: