- रामविलास पासवान का क्षेत्र था समस्तीपुर का रोसड़ा और नीतीश कुमार थे उनके राजनीतिक विरोधी, इस कारण रोसड़ा को नहीं बनने दिया जिला : प्रशांत किशोर
कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सरकारें बदल रही हैं तो हो रहा है विकास
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि देश के किसी भी प्रगतिशील राज्यों को देख लीजिए हर 5 साल 10 साल में वहां सरकार बदल रही है। कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में सरकार बदल रही है और ये राज्य देश में सबसे आगे है और बिहार देश में सबसे पिछड़ा है। प्रेस वार्ता में रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को प्रशांत किशोर ने जायज ठहराते हुए कहा कि पश्चिमी चंपारण का बगहा हो या समस्तीपुर का रोसड़ा, दोनों को जिला बनाने की मांग जायज है। नीतीश कुमार ने बगहा को पुलिस जिला तो बना दिया, लेकिन पूरा जिला का दर्जा नहीं दिया। रोसड़ा को इसलिए जिला नहीं बनाया गया, क्योंकि यह क्षेत्र उनके राजनीतिक विरोधी रहे स्व. रामविलास पासवान का क्षेत्र रहा है। रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश की सोची समझी साजिश है। नीतीश कुमार को लगता था कि रोसड़ा के लोग वोट राम विलास पासवान जो उनके राजनीतिक विरोधी थे उनकों करते थे तो इसी बदले की भावना के कारण उन्होंने रोसड़ा को जिला नहीं बनने दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें