मधुबनी : लगातार हो रही बारिश से जयनगर समेत ग्रामीण इलाकों में जल जमाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 अगस्त 2023

मधुबनी : लगातार हो रही बारिश से जयनगर समेत ग्रामीण इलाकों में जल जमाव

Water-loging-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, जिला के जयनगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों लगातार बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के कारण जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर के अलावे अनुमंडल सह प्रखंड कार्यालय परिसर, वकालत खाना परिसर,शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल कार्यालय के अलावे बलडिहा, भेलवा चौक, पटना गद्दी चौक, युनियन टोला, कमला रोड रेलवे यू-टाईप सङक समेत अन्य जगहों पर भारी जल जमाव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा जल जमाव और कीचड़ से राहगीर आम लोग परेशान दिखे। लगातार हो रही बारिश के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: