मधुबनी : दुल्लीपट्टी दुर्गा मंदिर का छत निर्माण कार्य प्रारम्भ, लोगों में ख़ुशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 अगस्त 2023

मधुबनी : दुल्लीपट्टी दुर्गा मंदिर का छत निर्माण कार्य प्रारम्भ, लोगों में ख़ुशी

Durga-mandir-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी में 2022 में 196वां वर्ष दुर्गा पूजनोत्सव और 2022 में ही पूराने दुर्गा मंदिर के गृभ गृह पर ही पुराने दुर्गा मंदिर को हटाकर नव निर्माणाधीन बहुमंजिल दुर्गा मंदिर के बेसमेंट के छत ढलाई प्रारंभ किया गया। इसी बेसमेंट के छत पर दुर्गा माता सपरिवार स्थापित होंगी। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुरोहित पं.रघुनाथ झा , सहायक पंडित गोविंद झा ने मंदिर के यजमान गणेश झा ने ढलाई प्रारंभ होने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना किया। ढलाई कार्यक्रम को दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया सह मुखिया महासंघ मधुबनी के जिलाध्यक्ष एवं दुर्गा पूजा समिति दुल्लीपट्टी के पदेन अध्यक्ष रुपम कुमारी, सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के अध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति के सचिव समाजसेवी विरेन्द्र यादव, प्राइवेट इंस्टिट्यूट एण्ड स्कूल एसोसिएशन मधुबनी के अध्यक्ष शिक्षाविद् मनीष कुमार, भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव भूषण सिंह, दुर्गा पूजा समिति दुल्लीपट्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा गुप्ता, दुल्लीपट्टी पंचायत के उप सरपंच राम भजन मंडल, पूर्व मुखिया चन्द्र मोहन सिंह, पूर्व सरपंच सुखदेव साह, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामविलास राम और भोगेन्द्र झा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामलाल राय, दुर्गा पूजा समिति के निदान समिति के अध्यक्ष शिवजी गुप्ता, विनोद ठाकुर समेत अनेकों बुद्धजीवी और गणमान्य मोनू  सिंह,प्रेम राम, चन्दन गुप्ता, सुभाष चन्द्र झा, विनय गुप्ता,ललन झा, रामशीष कामत, चन्द्र मंगल मदन झा , विरेन्द्र साहु, विकास झा,सोनू सिंह  ने बालू, गिट्टी, सीमेंट आदि के मिश्रण के साथ फिता काटकर सर्वप्रथम ढलाई कर ढलाई कार्यक्रम को शुभारंभ किया। इस मौके पर हजारों माता के भक्त और ग्रामीण उपस्थित रहे। विदित हो कि जयनगर अनुमंडल और दुल्लीपट्टी पंचायत के 20-25 किमी के चौहद्दी में सर्वप्रथम दुर्गा पूजा प्रारंभ हुआ था। नेपाल सहित दुर दुर के पंचायतों के भक्तों का मनोकामना पूरी होने के कारण लोगों का भीड़ दुर्गा पूजा में देखने को मिला है। दुर्गा माता के भक्तों के लगभग बीस वर्षों से नया और भव्य दुर्गा मंदिर के निर्माण की अभिलाषा मुखिया रुपम कुमारी और समाजसेवी विरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पूरा होने पर भक्तों में खुशी की लहर स्पष्ट नजर दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं: