मधुबनी : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में खेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 अगस्त 2023

मधुबनी : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में खेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने खेल दिवस के अवसर पर दी बधाई।
  • उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मयंक सिंह ने  खिलाड़ियों किया पुरस्कृत 

Madhubani-celebrate-national-sports-day
मधुबनी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान से राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2023 के अवसर पर विभिन्न खेल मैदाने पर खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने भी सभी को खेल दिवस हार्दिक भी  बधाई दी है। आज खेल भवन मधुबनी में कबड्डी कूडो, टेबल टेनिस ,तथा उच्च विद्यालय शंभूआर में खो-खो वालीबाल एवं एथलेटिक्स तथा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में बैडमिंटन एवं जिला के विभिन्न विद्यालयों में अनेक खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मयंक सिंह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मधुबनी खेल भवन में उपस्थित रहीं उनके द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य कि‌ कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: