मधुबनी : होली सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

मधुबनी : होली सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Mehdi-compitition-madhubani
जयनगर/मधुबनी,  जिले के जयनगर के कमलारोड में स्थित होली सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर उमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि मेहंदी लगाना एक प्राचीन भारतीय कला है। भारतीय संस्कृति और परंपरा का मेहंदी एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जो तीज त्यौहार, विवाह शादी के अवसरों पर विशेष रूप से और बड़े चाव के साथ लगाई जाती है। इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय आने वाला छात्रा को शिक्षक दिवस के दिन पुरुस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक नित्यानंद राय,धर्मेंद्र सिंह,मोहम्मद इसराफिल,रौशन कुमार, शिवम सिंह,मुकेश कुमार, बिनोद बिहारी सिंह,सुधीर कुमार, धीरज कुमार, गुड़िया देवी,आरती देवी,रजनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: