आरा : केंद्रीय उर्जा मंत्री आर. के. सिंह द्वारा पुलिस लाईन क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 अगस्त 2023

आरा : केंद्रीय उर्जा मंत्री आर. के. सिंह द्वारा पुलिस लाईन क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन

Minister-r-k-singh-ara
आरा, 5 अगस्त, पावरग्रिड द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) के अंतर्गत चार हाई मास्ट लाइट पुलीस लाईन में  लगाए गए है। आर  के सिंह, केंद्रीय उर्जा मंत्री भारत सरकार सह माननीय सांसद आरा द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2023 को उक्त मास्ट लाइटो का उदघाटन लाईट स्वीच ऑन कर के किया गया। पावरग्रिड द्वारा लगभग 26 लाख 80 हजार के लागत से चार हाई मास्ट लाइट लगाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक  प्रमोद कुमार, पावरग्रिड के मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) उत्पल शर्मा, आरा उपकेन्द्र के प्रमुख हरे राम चंचल एवं पावरग्रिड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी-गण मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: