बिहार : प्रदेश मे बढ़ते अपराध पर नकेल कसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 अगस्त 2023

बिहार : प्रदेश मे बढ़ते अपराध पर नकेल कसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि बिहार मे लगातार बढ रहा अपराध चिन्ता का विषय है। अररिया मे एक पत्रकार की निर्मम हत्या दुखद घटना है। महागठबंधन सरकार मे अपराधों का मनोबल काफी बढ़ गया है जिस पर नकेल कसे जाने की जरुरत है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को इस मामले मे सख्त व कड़े कदम उठाने की जरुरत है। उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीनू सिंह,कुंदन सिंह एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। मोर्चा नेताओं ने कहा कि प्रदेश मे लगातार बढ रही आपराधिक घटनाओ से पुरे प्रदेश मे अराजकता कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है और भय का वातावरण बन रहा है जो चिन्ता का विषय है। अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार को कड़ा व सख्त कदम उठाने की जरुरत है। मोर्चा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग करता है कि वे राज्य मे बढ़ती हुई अपराध पर अभिलंब नकेल कसे एव प्रशासन को अपराधियो से निपटने के लिए कड़ा आदेश दे।

कोई टिप्पणी नहीं: