पटना, 23 अगस्त, इंडियाटूरिज्म पटना, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को दिखाने के लिए "भारत के स्मारक" थीम के साथ बिहार के युवा पर्यटन क्लबों के सहयोग से बुधवार( 23 अगस्त, 2023) को "सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता" का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इंडियाटूरिज्म पटना, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक नीलकंठ ने बताया कि लोगों के बीच पर्यटन जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग, पटना में "बैठो और ड्रा प्रतियोगिता" आयोजित की गई थी। इन प्रतिभागियों में से तीन विजेताओं का चयन विद्यालय के संबंधित कला शिक्षकों द्वारा किया गया। तीनों विजेताओं को अतुल्य भारत मोमेंटो से सम्मानित किया गया है। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन के लिए सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर इंडियाटूरिज्म पटना के अधिकारी ने युवा टूरिज्म क्लब के सदस्यों को पर्यटन जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई।इस प्रतियोगिता में लगभग 40 युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और हमारे देश के बारे में पर्यटन के बारे में जागरूकता प्राप्त की।
बुधवार, 23 अगस्त 2023

बिहार : इंडियाटूरिज्म द्वारा भारत के स्मारकों पर चित्र प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Tags
# बिहार
Share This
Newer Article
विशेष : चंदा मामा अब अपने घर के...
Older Article
मधुबनी : 97.688 प्रतिशत धान की हुई रोपनी।
मधुबनी : चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मधुबनी : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, जमीन कागजातों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025पटना : महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नवाचार और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें