रांची : झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज़,निकली रीझ रंग रसिका रैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अगस्त 2023

रांची : झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज़,निकली रीझ रंग रसिका रैली

Jharkhand-trible-festival
रांची : संवाददाता,लाइव आर्यावर्त ,9 अगस्त।  वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आज बुधवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 9 और 10 अगस्त को रांची के बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की शानदार शुरुआत आज रांची में करमाटोली चौक से बिरसा मुंडा संग्रहालय तक पारंपरिक रीझ रंग रसिका रैली निकालकर की गई। हज़ारों की संख्या में जनजातीय समुदाय की महिलाएं ,युवा,पुरुष ढोल-मांदर,नगाड़े ,गाजे बाजे के साथ सांस्कृतिक छटा बिखेरते झारखंड के 32 जनजातीय समुदायों का नृत्य व लाल पारंपरिक साड़ी पहनी महिलाओं  के मांदर की थाप पर थिरकती मुद्राएं समृद्ध आदिवासी संस्कृति को स्वतः परिभाषित कर रहीं थीं। पाठकों को जानकारी होगी कि 1995 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया था,तब से प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को वैश्विक स्तर पर इस दिवस को मनाया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: