मधुबनी : डीएम ने बैठक कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियो का दिया अंतिम रूप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अगस्त 2023

मधुबनी : डीएम ने बैठक कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियो का दिया अंतिम रूप

Madhubani-dm-meeting
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में  जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी  संबधित पदाधिकारियो से  बारी-बारी से मुख्य समारोह के  आयोजन के लिए अब तक कि गई  तैयारियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महापुरुषों की मूर्तियों ,स्मारकों की साफ-सफाई को लेकर नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षापात को देखते हुए सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण कर ले।  जिलाधिकारी द्वारा 15 अगस्त को प्रशासन बनाम मीडिया के बीच आयोजित होने वाले फैंसी क्रिकेट मैच की तैयारियों की भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबधित पदाधिकारियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिले के महादलित टोलो में झंडोतोलन की तैयारियों का भी समीक्षा किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर* महादलित टोलो में ससमय जाकर अपनी उपस्थिति में टोला बुजुर्ग से झंडोत्तोलन करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उक्त बैठक में डीडीसी विशाल राज,अपर समाहर्ता नरेश झा, नगर आयुक्त, अनिल चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी,   जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहित  सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: