मधुबनी : जयनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में आरसीसी नाला का उद्घाटन किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अगस्त 2023

मधुबनी : जयनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में आरसीसी नाला का उद्घाटन किया गया

Road-inaugration-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिला जयनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में आरसीसी नाला का उद्धघाटन खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ इंद्र कुमार मंडल, मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, उपमुख्य पार्षद माला देवी, वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद मंजुला देवी , मिथिलांचल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद तिवारी, हरिचन्द्र शर्मा, उद्धव कुँवर, सूरज गुप्ता, अमित मांझी, हनुमान मोर, रंजीत गुप्ता, सरोज गोहीवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आरसीसी नाला का निर्माण भेलवा चौक से ललित महतो के घर तक तथा दूसरी ओर अनिल खर्गा के घर के उत्तर से लेकर चंद्रदेव सिंह के घर तक करवाया गया।इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान ने कहा की यहां आरसीसी नाला की निर्माण की मांग की जा रहा रही थी।नाला निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा सबका साथ सबका विकास के साथ नगर पंचायत जयनगर का कायाकल्प हो रहा है।बताया कि नगर पंचायत जयनगर द्वारा आधारभूत संरचनाओं को बल देने का जो अद्भुत प्रयास किया है वह सराहनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं: