जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्मल दा को दी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अगस्त 2023

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्मल दा को दी श्रद्धांजलि

Hemant-soren-tribute-nirmal-dada
जमशेदपुर, संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,8 अगस्त। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर के उलियान,कदमा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता शहीद निर्मल महतो की 36वीं शहादत दिवस पर उनकी समाधि स्मारक  पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व.निर्मल महतो किसी जाति के नहीं बल्कि पूरे झारखंड के सर्वमान्य नेता रहे हैं और हमेशा रहेंगें। श्री सोरेन ने निर्मल महतो की शहादत को झारखंड अलग राज्य के लिए कुर्बानी बताया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। निर्मल दा की शहादत के बाद गुरु जी शिबू सोरेन ने अलग राज्य की मांग के आंदोलन का नेतृत्व किया और झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई  पर अभी भी  निर्मल महतो के सपनों का झारखंड कोसों दूर है। मुख्यमंत्री  ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना महामारी  के दौरान देश के अन्य भागों में फंसे झारखंड वासियों को सकुशल अपने घर पहुँचाने का काम  किया। झारखंड सरकार युवाओं को रोजगार देने ,रिक्त पदों को भरने ,नई भर्तियां निकालने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने आदिवासी मूलवासियों  के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाए जाने का दावा करने के साथ गांवों और पंचायतों को मजबूत करने पर बल दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा  के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 2024  के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को टक्कर देने के लिए इंडिया महागठबंधन को आवश्यक बताते हुए जनसमर्थन की मांग की।  शहीद निर्मल महतो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ,समाज कल्याण   मंत्री जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी सहित कई लोग उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: