उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहार का समय आ रहा है इसके मद्देनजर स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य मे संलग्न किया जाए ताकि छुट्टी का असर निर्माण कार्य पर नहीं पड़े। मजदूरों की संख्या में भी वृद्धि करने का निर्देश दिया गया। कार्य स्थल पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा मिट्टी की समस्या बताई गयी। सचिव महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को इस कार्य का अनुश्रवण करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग से समन्वय कर अनुश्रवण करते हुए हाई टेंशन बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सहायक अभियंता, भवन निर्माण को प्रतिदिन की प्रगति से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन निर्माण विभाग के अभियंता गण साप्ताहिक रूप से भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। कहा कि पार्क, बैंक्वेट हॉल, थीम गार्डन, आउटडोर, एक्जिबीशन एरिया, पेंटिंग एरिया और लॉबी इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाते है। इस चिरप्रतीक्षित बहुद्देशीय सभागार के बनने से पश्चिम चम्पारण में बड़े आयोजनों के लिए सुलभ स्थल उपलब्ध हो पाएगा। इसके निर्माण हो जाने से यहाँ अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ यहाँ के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।
जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज के दक्षिण-पूर्ण में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुद्देशीय सभागार माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह पूर्णरूप से प्रकृति की गोद में अवस्थित है। यह पहाड़, गंडक बैराज एवं खुली वातावरण में समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि 120.21 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला यह अन्तराष्ट्रीय बहुद्देशीय सभागार 25 एकड़ भूदृभाग में आच्छादित होगा। इसमें मुख्य रूप से 500 व्यक्तियों के लिए एक सभागार भवन है। 04 अलग-अलग ब्लॉक्स में कुल 102 कमरे का अतिथिगृह है। एक विद्युत सबस्टेशन, सुरक्षा बैरक, गार्डरूम रोड़ पार्किंग एवं परिसर विकास का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सभी भवनों का कुल क्षेत्रफल 16396 वर्ग मीटर है। जिलाधिकारी, सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार के निरीक्षण के दौरान जानकारी दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा डॉ० अनुपमा सिंह सहित मुख्य वस्तु विद, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता (विद्युत) भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, शीर्ष गंडक कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, बेतिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें