मधुबनी : जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा के विरुद्ध जदयू का प्रतिकार मशाल जुलुस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 सितंबर 2023

मधुबनी : जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा के विरुद्ध जदयू का प्रतिकार मशाल जुलुस

Jdu-madhubani-mashal-rally-pandaul
पंडौल/मधुबनी, जिले के पंडौल प्रखंड के स्थानीय अम्बेडकर प्रतिमा से जद यू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा के पोल खोल अभियान के तहत मसाल जुलूस निकाला। जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथ में जलता हुआ मसाल लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए बाजार में प्रदर्शन किया। मसाल जुलूस अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल के शुरू होकर पुरे बाजार होते हुए प्रखंड परिसर के पास समापन किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं समेत लोगों को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विक्रमशीला देवी ने कहा कि राज्य की नीतीश सरकार जाति गणना करवाकर लोगों को लाभ देना चाह रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जानबूझकर इसमें अड़ंगा लगा रही है। इससे वे लोग अब रुकने वाले नहीं हैं। इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राधाकांत चौधरी, स्थानीय विधानसभा प्रभारी रामबाबू झा, रामबाबू साह, महेन्द्र मंडल, मो. नासिर, मो. गुड्डू, संजीव झा, रविन्द्र चौधरी, राजा अली, गोपाल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रूबी कुमारी, पंचायत अध्यक्ष प्रमिला शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता इस मसाल जुलूस में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: