मुंबई 24 सितंबर, विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 593.04 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 51.1 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 525.9 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 38.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 3.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.09 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर रह गई।
रविवार, 24 सितंबर 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर 593.04 अरब डॉलर पर
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
Newer Article
आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में आपदा से प्रभावित परिवारों को 25 लाख रुपये किए दान
Older Article
समस्तीपुर : नीतीश के लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद : जीवेश मिश्रा
मुंबई : L’Oréal Paris Hyaluron Pure ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया
आर्यावर्त डेस्कMar 11, 2025मुंबई : आईआईएफएल की महिला केंद्रित नई शाखा नालासोपारा मे शुरु
आर्यावर्त डेस्कMar 10, 2025मुंबई : नुवामा वेल्थ ने महिला दिवस मनाने के लिए महिला उद्यमी वी बाज़ार का आयोजन किया
आर्यावर्त डेस्कMar 09, 2025
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें