विदिशा : जन आक्रोश यात्रा 1 अक्टूबर को विदिशा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 सितंबर 2023

विदिशा : जन आक्रोश यात्रा 1 अक्टूबर को विदिशा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी

Jan-akrosh-yatra-vidisha
विदिशा, म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा 1 अक्टूबर को विदिशा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जिसकी तैयारियो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, ग्रामीण, गुलाबगंज, की बैठक का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। जिला कांग्रेस प्रभारी दीपचंद यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव के नेतृत्व मे ंनिकल रही जन आक्रोश यात्रा 1 अक्टूबर को बासौदा से होकर अण्डिया ग्राम से होकर विदिशा विधानसभा में प्रवेश कर, गुलाबगंज होते हुए विदिशा पहुंचेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा विदिशा शहर में मिर्जापुर से होकर शहर के मुख्य मार्गाें से गुजर कर माधवगंज पहुंचेगी। जहां आम सभा का आयोजन किया जायेगा। 1 अक्टूबर को यात्रा का रात्रि विश्राम विदिशा में ही रहेगा। 2 अक्टूबर की सुबह वाहन रैली के साथ यात्रा सांची विधानसभा पहुंचेगी। विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार की असफलताओ के खिलाफ निकाली जा रहीं जन आक्रोश यात्राओ को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विदिशा में आने वाली जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है। सभी कार्यकर्ता आज से ही जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने की तैयारियो में जुट जाये। बैठक को पूर्व विधायक डॉ. मेहताव सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रंधीर सिंह ठाकुर, जिला संगठन मंत्री मोहित रघुवंशी, यात्रा के प्रभारी जिनेश जैंन, गोविंद सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया एवं बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने में भी अपने सुझाव रखे।

कोई टिप्पणी नहीं: