मधुबनी : बिस्फी में एक बाइक, मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 सितंबर 2023

demo-image

मधुबनी : बिस्फी में एक बाइक, मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त

IMG-20230928-WA0106
बिस्फी/मधुबनी, जिले के बिस्फी प्रखंड के स्थानीय थाना पुलिस ने बिस्फी भरनटोल गांव स्थित एक बाइक व एक मोबाइल फोन समेत 719 बोतल नेपाली देशी शराब पकड़ने में सफल रहा। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि गुप्त सुचना पर कारवाई किया गया कि बिस्फी भरनटोल गांव से बाइक सवार शराब धंधेबाजों की टोली शराब की तस्करी कर रहा है। एसआई उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की एक छापेमारी दल ने करवाई करते हुए एक बाइक व एक मोबाइल फोन समेत 719 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया है।हालांकि शराब धंधेबाज पुलिस टीम को देखते ही बाइक तथा शराब छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाज को चिन्हित कर बिस्फी गांव निवासी लक्ष्मण यादव व एक अन्य के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *